दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 31 अगस्त 2024 नबीनगर थाना पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस द्वारा नियमित गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव से शराब के नशे मे थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव निवासी जुगल चौहान पिता ओम नारायण चौहान, पुरुषोत्तम चौहान पिता नवरंग चौहान, उपेंद्र चौहान पिता जुगल चौहान और बक्सर जिला के धनसोई थाना क्षेत्र के इटारी गांव निवासी राकेश कुमार पिता धनजी चौधरी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि उक्त चारो को मेडिकल जांच मे शराब पीने की पुष्टि की गई।चारो पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।यह कारवाई एएसआई संजीत पासवान एवम सशस्त्र बल द्वारा किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



