google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

12 करोड़ 91 लाख से होगा नए रेफरल अस्पताल का निर्माण शिलान्यास 7 सितंबर को

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 31 अगस्त 2024 नबीनगर का नया रेफरल अस्पताल भवन का निर्माण 12 करोड़ 91 लाख रुपया से होगा। नए अस्पताल के लिए शिलान्यास 7 सितंबर को 7किया जायेगा। इसी दिन से भवन का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया जायेगा। नए अस्पताल भवन के लिए स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने कहा कि वे नबीनगर के विकास के लिए दृढ़ संकल्प है।उनके प्रयास से आगे भी नबीनगर का हर संभव विकास किया जायेगा। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने बताया कि नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के अथक प्रयास से नबीनगर नगर पंचायत में नए रेफरल अस्पताल का निर्माण कार्य 12 करोड़ 91 लाख रुपया की लागत से बिहार सरकार के सौजन्य से पुरानी हॉस्पिटल के समीप स्थल चयन किया गया है जिसका शिलान्यास 7 सितंबर को किया जायेगा और कार्य प्रारंभ भी शुरू कर दिया जायेगा। बिपिन सिंह ने कहा कि नबीनगर वासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। बताते चलें कि नबीनगर के सोनपुरा स्थित रेफरल अस्पताल का भवन काफी जर्जर हो गया है जिससे कभी भी बड़ी हादसा होने का खतरा बना हुआ है । मौके पर बीआईएमसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सुभम कुमार , वार्ड पार्षद इंदल सिंह,अजय प्रसाद, पूर्व शिक्षक शंकर प्रसाद,राहुल रावत, मो शमशाद,उदय प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)