google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 17/2026 से संबंधित प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


दिनांक 28.03.2026 को थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 17/2026 धारा 137(2), 64(2) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र राजेश बिन्द निवासी ग्राम ककरहवा महुअरिया, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 24 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।


इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 28.03.2026 को अभियुक्त अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)