दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
21 जनवरी 2025 नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप से एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दिनांक- 19.01.2025 को नवीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि नवीनगर रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ कॉलोनी से एक लड़की को अपहरण कर पीपरा गाँव के पास पुनपुन नदी के जंगल मे ले जाकर दुष्कर्म किया गया है।इस संदर्भ में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर नवीनगर थाना कांड संख्या- 18/25, दिनांक- 19.01.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर- 1 के नेतृत्व में एक SIT का गठन कर कांड के त्वरित उभेदन हेतु निर्देशित किया गया। गठित SIT टीम के द्वारा सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन, आसूचना संकलन, ह्मयूमन इनटेलीजेन्स एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त निरंजन उर्फ बाबा पिता स्व अमेरिका चंद्रवंशी एवं प्रभात कुमार उर्फ मुनचून पिता विजय सिंह ग्राम जैतिया सिमरी थाना नवीनगर शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार किया है एवं दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। प्राथमिकी के शेष अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार छापामारी जारी हैं तथा जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



