google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासादैनिक समाज जागरणराजू भारती

संवाददाता (मीरजापुर): लापता किन्नर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए बताया कि बीते 18 सितंबर को कुंए से किन्नर का शव हुआ था बरामद । हत्या से कुछ दिन पूर्व किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद, विवाद का बदला लेने के लिए किन्नर चांदनी की हत्या कर शव को कुंए में छिपा दिया मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पिलाेरी ग्राम के एक कुएं में शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गयी थी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी सिनाख्त कराई ।

वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के अन्नाव बछाव ग्राम निवासिनी चमेली देवी ने अपने पुत्र चंदन पटेल उर्फ चांदनी के अपहरण के संबंध में कछवां थाने में तहरीर दी गई थी । पुलिस किन्नर चांदनी के खोज में जुटी थी इसी दौरान एक शव ग्राम पिलोरी में पाए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची और पाए गए शव की शिनाख्त चांदनी के रूप में हुई । एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए बताया कि किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था जिसमें एक गुट में मृतका चांदनी थी और दूसरा गुट शाहनवाज का था । विवाद के बाद बदला लेने के लिए चांदनी से दोस्ती कर उसका अपराह्न किया गया जिसमें छः लोग शामिल थे । हत्या के बाद ऑटो रिक्शा से चांदनी का शव ले जाकर कुएं में फेंक कर साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया गया । इस घटना में शामिल तीन आरोपियों ऋतिक मौर्य, अजय मौर्य और विशाल सरोज को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन अन्य किन्नर शहनाज, किन्नर जूली और आशीष फरार है उन्हे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । घटना में प्रयोग में लाए गए ऑटो रिक्शा, मृतका का मोबाइल और एक अन्य मोबाइल बरामद किया गया है।

लापता किन्नर हत्याकांड मामला बन गया था हाई प्रोफाइल

लापता किन्नर को लेकर जहां वाराणसी जनपद से दर्जनो की संख्या किन्नर कछवां के एक वार्ड में रहने वाले किन्नर के घर रात में तलाशी लिए जहां सफलता नहीं मिलने का कछवां थाने पर जाकर उन्होंने गुहार लगायी वहीं अगले ही दिन जब शव कुंए में बरामद हुआ तो इससे आग बबूला होकर वह कछवां थाने पर आए तत्पश्चात वहां से वह जाकर बधवां गांव के सामने सड़क जाम कर दिया पुलिस ने समझा बूझकर उन्हें शव बरामद होना मिर्जापुर जनपद वाराणसी थाना क्षेत्र बताते हुए उन्हें मिर्जामुराद भेजा था जहां थाना के सामने हाईवे पर किन्नरो ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया इस दौरान आम जनता के साथ मारपीट हो गई थी वहीं किन्नरो ने आक्रोशित होकर अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया था हालांकि मामला जो भी रहा लेकिन किन्नर हत्याकांड का खुलासा हो गया अभी आरोपी तीन किन्नर फरार हैं जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)