दैनिक समाज जागरण
संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया सुसुआड नाले के पास हलिया ददरी संपर्क मार्ग के पास लगे बिजली के पोल के स्टे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से पशु पालक की दो गायों की शुक्रवार की सुबह दर्दनाक मौत हो गई है बिजली के पोल के स्टे में करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि दूसरी गाय चरते समय पोल के पास पंहुची कि उसकी चपेट में आने से गाय की मौत हो गई ग्रामीणो का आरोप है कि पहली गाय की मौत के तत्काल बाद विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी गई परंतु मौके पर कोई नही पंहुचा जबकि विद्युत उपकेंद्र से एक किलोमीटर दूरी पर घटना हुई है दूसरी गाय की मौत होने से पशु पालक उग्र हो गये और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियो से की है इसके बाद मौके पर पंहुचे एसएसओ वीरेंद्र सिंह परिहार ने बिजली के तार को पोल के स्टे में टच होने से उतर रहे करंट को स्टे से हटाया तब जाकर ग्रामीणो ने राहत की सांस ली हलिया यादव बस्ती निवासी भोला यादव की दुधारु गाय और एक पशु पालक की गाय का विद्युत करंट की चपटे में आने से दोनो गायों कि मौत हो गई है संयोग अच्छा था की कोई व्यक्ति उधर से नही गुजर रहा था नही तो बडा हादसा हो सकता था
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



