google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार — पदमा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पंकज कुमार पाठक, संवाददाता पदमा, समाज जागरण

पदमा (हजारीबाग): अवैध बालू खनन पर नकेल कसते हुए पदमा ओपी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है जो अवैध रूप से बालू लादकर करर से पदमा की ओर आ रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस वाहन को देखकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन को गौरैयागड़ा की ओर मोड़ दिया, लेकिन जल्दबाज़ी में ट्रैक्टर रास्ते में ही फंस गया। मौके की नज़ाकत भांपते हुए चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को निकालकर थाने ले आई। पुलिस ने ट्रैक्टर के चेसिस नंबर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)