समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर: छतरपुर के जपला रोड में श्वेता मेमोरियल हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काट कर और दीप प्रज्जवलित कर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया। इस मौके पर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया । इसके इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि छतरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधार करना उनकी प्राथमिकता है, आने वाले समय में छतरपुर के सभी अस्पतालों को चिकित्सा उपकरणों से लैस किया जाएगा, आगे कहा कि वह मानते हैं कि छतरपुर में जिस हिसाब से स्वास्थ्य सुविधाएं होनी चाहिए थी वह अभी तक बहाल नहीं हुई हैं, लेकिन उनकी पूरी कोशिश होगी कि वे राज्य के स्वास्थ्य महकमा के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके छतरपुर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाएं। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमुन ने किया। अस्पताल के संचालक डॉ अभिषेक ने बताया कि उनकी तमन्ना छतरपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है और आज अस्पताल के रूप में उनका सपना साकार हुआ है, उनकी कोशिश होगी कि छतरपुर के लोगों की विभिन्न बीमारियों का इलाज करने का यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण केंद्र बने, जहां पर कम पैसों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि श्वेता मेमोरियल अस्पताल उन्होंने अपने दिवंगत बहन के स्मृति में खोला है।

सभा को डॉ रामरेश, मोहन जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। अस्पताल के संचालक के द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण सिंह, भोला सिंह, मिथलेश सिंह, जेएमएम नेता चन्दन प्रकाश सिन्हा, डॉ सत्यनारायण गुप्ता, लखन साव उपस्थित थे वहीं इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वशिष्ठ नारायण, डॉक्टर भारद्वाज नारायण चौधरी, डॉ राहुल सिंह, डॉक्टर नित्यानंद कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ नीरज, डॉ अंकित वर्मा, डॉ सिद्धार्थ, श्रीकांत, डॉ मुकेश, डॉ शांतनु, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर, डॉ सुमैल डॉ अजहर, डॉ अपर्णा, डॉ राहुल ने लोगों का इलाज किया। अस्पताल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर लगाए गए हेल्थ कैंप में सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया जहां उन्हें निशुल्क चिकित्सा परामर्श, खून जांच, के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।



