ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र/ समाज जागरण
बभनी/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में दिनांक 10.02.2025 को थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-32/2025 धारा 64(2)(एम), 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)(वी), 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट व 66(ई) आईटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सीताराम मौर्या पुत्र कमोद मौर्या निवासी ग्राम टेकुआरी महुआदोहर थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर आज दिनाँक 15.02.2025 को समय करीब 08.15 बजे थाना बभनी पुलिस द्वारा बचरा नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



