जमोड़ी सीधी। थाना जमोड़ी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन वारदातों के सामने चुप्पी साधे बैठा है। हालात यह हैं कि शिकायतों के बावजूद पुलिस की आंख नहीं खुल रही — मानो थाने में चीर निद्रा में लीन अधिकारी बैठे हों।
हाल ही की एक घटना जिसमें फरियादी शेर बहादुर सिंह पिता हरिहर सिंह निवासी कठौली मोर्चा जिनके खेत से टाटा की लगी हुई जाली कम से कम 300 फीट के लगभग चोर काट कर ले गए और उसको ले जाने की लीक वगैरह सब दिखाई दे रही है कि किस घर तक जाली गई हुई है जैसे ही फरियादी को पता चला तुरंत एक आवेदन बनाकर थाना जमोड़ी में यह आस लेकर गया कि उसकी शिकायत से पुलिस त्वरित कार्यवाही कर चोरों को पकड़ लेगी जबकि उनके आवेदन में साफ-साफ आरोपियों का नाम भी लिखा गया है कि कौन से आरोपी खेत के पास बैठकर रात भर मदिरापान करते हैं और रात को चोरी की वारदात करते हैं फरियादी को आश्वासन देकर थाने से तो लौटा दिया गया लेकिन आज 2 दिन हो गए पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी तक तय नहीं कर पा रही है यदि नाम जद रिपोर्ट करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करती है तो यह शक जाता है कि कहीं पुलिस अपराधियों के साथ तो नहीं दे रही है ऐसा सूत्र बताते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि हर दूसरे-तीसरे दिन कहीं न कहीं चोरी की घटना घट रही है, लेकिन पुलिस न तो गश्त बढ़ा रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई कर रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोरियों पर लगाम लगाने में पुलिस की न तो कोई दिलचस्पी है और न ही जिम्मेदारी का अहसास।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब भी थाने में चोरी की शिकायत लेकर जाते हैं, तो पुलिस केवल खानापूर्ति कर रिपोर्ट दर्ज कर लेती है, लेकिन बाद में न कोई जांच, न संदिग्धों से पूछताछ और न ही किसी प्रकार की सतर्कता दिखाई जाती है।
अब जनता यह सवाल उठा रही है कि क्या चोरी की इन घटनाओं पर पुलिस की मौन सहमति है? या फिर अपराधियों को खुली छूट दे दी गई है?
भविष्य में यदि कार्यवाही नहीं की गई तो फरियादी पुलिस अधीक्षक के पास जाने को मजबूर होगा और मांग करेगा कि जमोड़ी थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों की गंभीरता से जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वरना क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी।
इनका कहना है
जब थाना प्रभारी जमोड़ी से फोन में बात की गई तो पहले तो उन्होंने उसे अपना एरिया होना ही नकार दिया लेकिन बाद में किसी तरीके से उनको बताया गया तो उन्हें पता चला कि यह एरिया उन्हीं का है तो उन्होंने मात्र एक आश्वासन देकर फोन काट दिया।



