दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बिहार पुलिस सप्ताह के तहत औरंगाबाद जिले के नबीनगर और कुटुंबा थाना पुलिस द्वारा सुबह में प्रभात फेरी और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। नबीनगर में पुलिस सप्ताह के पहले दिन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में नबीनगर थाना पुलिस और एनसीसी के कैडेट्स ने थाना परिसर से प्रभात फेरी निकाली जो न्यू एरिया, मंगल बाजार,संगम स्टूडियो होते हुए अनुग्रह नारायण स्टेडियम तक गया।
प्रभात फेरी में नबीनगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। इधर पुलिस सप्ताह के पहले दिन कुटुंबा थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में प्रभात फेरी और 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया और लोगों को पुलिस की सेवाओं और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया ।इस आयोजन में पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने भाग लिया और लोगों को पुलिस की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रभात फेरी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और अपराधों की रोकथाम में मदद करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



