google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी ।।
लोकसभा के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जंसा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र बेनीपुर द्वितीय के बूथ संख्या 215 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 131वें मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा जनकल्याण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सभी ने संकल्प लिया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर जिलामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष खरपत्तू पटेल, मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल , देवेन्द्र आजाद, मंडल उपाध्यक्ष ,मनीष दुबे , चंदु ,श्रीमाली एवं शक्ति केंद्र संयोजक ओमप्रकाश सिंह पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)