नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रथम प्रेस वार्ता की
उमरिया
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रथम प्रेस वार्ता की।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक छतवानी,रामनारायण पयासी,राजेन्द्र तिवारी,ज्ञानेंद्र सिंह,संजय तिवारी,विनय मिश्र मौजूद रहे।इस मौके पर सर्वप्रथम भगवान श्री रामचन्द्र जी की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया।प्रेस वार्ता में नव नियुक्त भाजपाध्यक्ष ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास की बात कही।उन्होंने बताया कि 11 जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान प्रारम्भ है।अभियान अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान विषय पर संगोष्टि का आयोजन किया जाएगा,इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में भी निबंध एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,इसके कार्यक्रम के लिए प्रभारी के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह व दीपक छतवानी को नियुक्त किया गया।प्रेस वार्ता में मीडिया सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर कड़ाई से नज़र रखेंगे और कलेक्टर को ज़रूरी कार्यवाही करने निवेदन भी किया जाएगा।प्रेस वार्ता में क्षेत्र में बिजली समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि विद्युत समस्या मूलभूत समस्या है,संगठन स्तर पर जो उपयुक्त प्रयास होंगे,किये जायेंगे।उन्होंने अंत मे कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन संघर्षो से भरा रहा है,अगर आमजन की कोई समस्या आएगी तो उसमें यथोचित संगठन संघर्ष करेगा।उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब का कांग्रेस ने न कभी नाम लिया,न कोई काम किया,वो देश मे सिर्फ भ्रांति फैला रही है,उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवम्बर 2015 को भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत मे मनाया गया।भारतीय संविधान की 75 वी गौरवशाली यात्रा पर दोनों सदनों में व्यापक चर्चा भी हुई।उन्होंने आगे बताया कि भारत रत्न श्रद्धेय बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में पंचतीर्थ निर्माण के साथ साथ कई प्रेरणात्मक कार्य मोदी जी के नेतृत्व में ही सम्भव हुए है।अंत मे उन्होंने सभी मीडिया साथियों का आभार प्रकट करते हुए अपेक्षित सहयोग की बात कही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



