google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पांच दिवसीय कैरियर मेला का शासकीय हाई स्कूल चकेठी में किया जा रहा आयोजन

दैनिक समाज जागरण अमलाई
समग्र शिक्षा अभियान सेकेंड्री एजुकेशन के निर्देशानुसार 27 से 31 जनवरी 2026 तक पांच दिवसीय करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग के आयोजन के पालन में आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल चकेठी में करियर मेले के प्रथम दिवस कार्यक्रम करियर मेले का उद्घाटन,करियर जागरूकता का आयोजन, करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग का परिचय एवं विभिन्न शैक्षणिक संकायों की जानकारी एवं स्थानीय उद्योग ओ.पी.एम (ओरिएंट पेपर मिल)की जानकारी का संक्षिप्त परिचय दिया गया एवं ऑनलाइन करियर काउंसलिंग मार्गदर्शन कार्यक्रम दिनांक 27/1/2026 के माध्यम से 12:00से 2:00 बजे तक लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया करियर मेला एवं करियर काउंसलिंग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यवसायिक ,कौशल आधारित यूनिसेफ द्वारा वेबीनार के माध्यम से जीवन कौशल कैरियर योजना कैरियर कार्ड एवं विद्यार्थियों के भविष्य की तैयारी पर मार्गदर्शन एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान कराया गया कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा नवमी एवं दशमी के छात्रों को सम्मिलित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य गजेंद्र कुमार पाण्डेय शिक्षकगण सुरेंद्र कुमार मिश्रा, श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय, दीपक कुमार शर्मा, राज नारायण मिश्रा ,श्रीमती रेखा पटेल, अविनाश कुमार पटेल एवं विद्यार्थी गण सम्मिलित हुए ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)