google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फुलीडुमर में धू-धू कर जला गरीब का आशियाना

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो रिपोर्ट

बांका। जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के फुल्लीडुमर पंचायत अंतर्गत धावावरण गांव में बालेश्वर यादव की झोपड़ी में शनिवार की रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया| वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य बद्री प्रसाद यादव एवं पीड़ित ने बताया कि शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने बालेश्वर यादव के घर में आग लगा दी, जिससे उनके घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, कपड़े, खाट, बिछाबन सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है|

घर जल जाने से पीड़ित अब खुले आसमान के नीचे जीने को विवश है| जानकारी के मुताबिक पीड़ित की पत्नी कई वर्ष पहले ही भाग चुकी है| पिडित को 2 वर्ष एवं 3 वर्ष का दो मासूम पुत्र है| वहीं घटना की जानकारी पर पंचायत के मुखिया साइमन मरांडी एवं वार्ड सदस्य बद्री प्रसाद यादव ने अंचलाधिकारी से पीड़ित को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)