google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनसंख्या असंतुलन, धर्मान्तरण,पलायन राष्ट्र के लिए खतरा– कृष्णा नन्द पाण्डेय

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा सनातन विस्तार के उद्देश्य को लेकर अनवरत चल रहे “ संस्कृति संवाद यात्रा “ की बैठक का ( 31 वाँ पड़ाव ) संत नारायण बाबा पब्लिक इण्टर कालेज, खालिसपुर में हुई।
इस दौरान मुख्य वक्ता संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहाकि सनातन धर्म के लिए जनसंख्या असन्तुलन धर्मान्तरण ,पलायन तीनों बहुत बड़ी समस्या है जिसको जनजागरण के द्वारा ही रोका जा सकता है अन्यथा सनातन कमजोर होगा, सनातन कमजोर होगा तो भारत कमजोर होगा, क्योंकि सनातन है तभी संबिधान है सनातन है तभी भारत है,सनातन संस्कृति ही राष्ट्र व संविधान दोनों को मजबूत करेगी। वक्ताओं में हिन्दू नेता गौरीश सिंह ने कहाकि किसी राष्ट्र की संस्कृति ही उसका प्राण होता है। जहाँ हमारी संस्कृति कमजोर हुईं वो भू भाग इस राष्ट्र से अलग हो गया। सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए सनातन संस्कृति को जानना होगा। विंध्यवासिनी पाण्डेय ने कहाकि संस्कृति ही हमारा आत्मगौरव है हर सनातनी को अपने संस्कृति के विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने की ज़रूरत है। प्रखर वक्ता हेमन्त मिश्र ने कहाकि जिन सभ्यताओ ने अपनी संस्कृति व धरोहर की रक्षा के लिए योद्धा नहीं तैयार किए, उनकी संस्कृति व धरोहर नष्ट हो गयी, शस्त्र व शास्त्र दोनों मे पारंगत हर सनातनी को होना होगा । कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।
अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी
वीरेन्द्र मिश्रा,संचालन गौरव मिश्र व धन्यवाद ज्ञापन हेमंत मिश्रा ने किया।
बैठक में डॉ0 चंद्र देव पटेल, भानु प्रताप पाण्डेय, रितेश राय, अनुज मिश्र, शिवाजी दुबे, अमित सिंह, प्रमोद उपाध्याय, आनन्द मिश्र बब्बू, आकाश चौबे,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)