समय आ गया है अब हम दो हमारे दो ही नही बल्कि सबके दो की नीति को देश में यथाशीघ्र लागू की जाय
अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा।
देश मे शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु आगामी 11जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस पर संपूर्ण देश के साथ बिहार
के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौपेंगा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन यह बातें फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने रविवार को स्थानीय कोशी पब्लिक स्कूल परिसर में जिला अध्यक्ष उमेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित अररिया जिला कार्यकर्ता बैठक में कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने बेतहाशा रूप से बढ़ते देश की जनसंख्या पर चिंता प्रकट करते हुए असंतुलित होती जनसंख्या को राष्ट्र के लिए गम्भीर खतरा बताया और कहा कि समय आ गया है अब हम दो हमारे दो ही नही बल्कि सबके दो की नीति को देश मे यथा शीघ्र लागू की जाय। बैठक में उपस्तिथ मार्गदर्शक सुनील मिश्रा प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर प्रदेश सह संयोजक विभाष झा प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता प्रदेश प्रचार प्रसार प्रभारी प्रीतम यादव बुलबुल प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सत्यवान मालाकार, कमलेश साह ने इस समस्या के समाधान हेतु देश मे कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून की माँग दोहराते हुए लोगों को जागरूक करने। का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में फाउंडेशन के जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेकों पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



