google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आलू का मिल रहा है अच्छा भाव

किसान शीतगृहों से करते रहे आलू की निकासी

आई एम खान/दैनिक समाज जागरण ब्यूरो

बदायूँ। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने जनपद के शीतगृहों में भण्डारित आलू के संबंध में कृषकों से अनुरोध करते हुए अवगत कराया है कि जिन कृषकों का आलू शीतगृहों में भण्डारित है वह शीतगृहों से आलू की निकासी करते रहें, क्योंकि वर्तमान में आलू का थोक बाजार भाव अच्छा चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोर मालिक आलू भण्डारणकर्ताओं से आलू निकासी के लिये प्रोत्साहित करें, जिससे किसानों को उनकी उपज का अच्छा बाजार भाव मिल सके। अच्छा बाजार भाव प्राप्त होने से किसानों की आय बढ़ेगी। मुनाफा होने से आलू की खेती के लिये किसानों का रूझान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद के शीतगृहों में भण्डारित आलू के सापेक्ष मात्र 15 प्रतिशत आलू की निकासी हो पायी है। 85 प्रतिशत आलू शीतगृहों में भण्डारित है। इस समय आलू का थोक बाजार भाव रू. 2100 से 2250/- कुंतल तक चल रहा है, जो काफी अच्छा है। किसान अपना आलू निकासी कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)