google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर किया परेड का निरीक्षण, दिये गये दिशा निर्देश

दैनिक समाज जागरण
बहजोई।पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा पुलिस लाइन बहजोई में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन मे परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड के निरीक्षण परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनायें रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112, कार्यालय, मैस, कंट्रोल रूम, स्टोर रूम, कैंटीन व पुलिस लाइन परिसर आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई आदि को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव, स्वच्छता के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के द्वारा अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)