google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लल्लू मुखिया द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट व गाड़ी में जबरन बैठाने का वीडियो वायरल



वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज के पौआखाली नगर पंचायत में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कानून हाथ में लेने का एक मामला प्रकाश में आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लल्लू मुखिया पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ के बीच एक व्यक्ति को मीटिंग से उठाकर सुनसान जगह ले जाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ यह घटना शुक्रवार रात पौआखाली में एक पंचायती मीटिंग के दौरान हुई। आरोप है कि लल्लू मुखिया और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति को मीटिंग से खींचकर मारपीट और जबरन स्कॉर्पियो में  बैठाया जा रहा है।
वायरल वीडियो फुटेज में भीड़ के बीच धक्का-मुक्की और व्यक्ति को जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है।



स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुखिया ने पंचायती विवाद को सुलझाने के नाम पर निजी रंजिश निकाली है। यह मामला किसी पुराने पंचायती विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में मुखिया और उनके समर्थकों द्वारा क्रूरता से एक व्यक्ति आजाद को पब्लिक मोमेंट बनाकर मारपीट किया गया और गाड़ी में जबरन बैठाकर व्यक्ति को सुनसान जगह ले जा रहे हैं, जबकि पीड़ित चीखता-चिल्लाता दिखाई दे रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पौआखाली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा है कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का पालन सभी को करना होगा और कोई भी व्यक्ति स्वयं न्याय करने का हकदार नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले में लल्लू मुखिया ने बताया उस युवक का अपनी चाची से  अफेयर था इसी मामले में पंचायती होनी थी लेकिन ग्रामीणों ने बताया पंचायत यहां नहीं होगा गांव में होगा, इसलिए हम लोग उस लड़के को गाड़ी में बैठा रहे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)