समाज जागरण दीपक सरकार
विद्युत स्पर्शाघात से हुई थी चालक की मेराल में मौत, संघ ने की पचास हज़ार की आर्थिक मदद
छतरपुर/हरिहरगंज। आल राइड ड्राइवर मजदूर महासंघ छतरपुर के द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बलरा निवासी स्व. कुंदन पासवान के परिवार को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की।
गौरतलब है कि दिनांक 29 सितंबर 2025 को मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा जिला में कुंदन पासवान अपने वाहन से बालू खाली कर रहे थे। उसी दौरान ट्रॉली 11,000 वोल्टेज की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी और चार मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ ने तुरंत पचास हज़ार की सहायता राशि प्रदान कर पीड़ित परिवार की मदद की।
इस अवसर पर महासंघ के प्रखंड मीडिया प्रभारी जयकुश प्रजापति ने कहा —
> “संघ मृतक परिवार को हर संभव सहायता करेगा। सरकारी योजना और एक्सीडेंटल मुआवजा का जो केस कोर्ट में चल रहा है, उसमें भी न्याय दिलाने तक हम साथ रहेंगे, साथ ही इलाके के सभी चालकों से महासंघ से जुड़ने की अपील की।”
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उर्फ चुनमुन गुप्ता ने कहा कि —
> “यह समय एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का है। वे महासंघ के आभारी ही जो संवेदनाक साथ सभी चालकों के साथ खड़े हैं। कहा कि- सभी ड्राइवर भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जल्दबाजी में कभी जान जोखिम में न डालें, ड्रंक एंड ड्राइव न करें और नींद आने पर वाहन सड़क किनारे रोक कर विश्राम करें।”
मौके पर संवेदना व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमून, संघ के प्रखंड मीडिया प्रभारी जयकुश प्रजापति, उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, रितेश कुमार, सुनील कुमार यादव, लालदेव यादव, राकेश पासवान, लल्लू यादव, बीरमल यादव, दीपक पासवान, धर्मेंद्र पासवान, लालेंद्र राम, राजेश भुइयां, उदय पासवान, विनेश उरांव समेत कई साथी मौजूद रहे।
संघ के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि इस तरह की सामाजिक पहल से सभी चालकों में मानवता और एकता का संदेश जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



