अभिभावकों ने बिजली विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप
विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। विकास खंड नगवां में बिजली की आंख मिचौली से बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं की पढ़ाई हो रही है बाधित अभिभावकों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही व मनमानी करने का आरोप विद्युत स्टेशन दूबेपुर की बिजली आपूर्ति व्यस्था बेपटरी हो गई बिजली देने का कोई टाइम टेबल फिक्स न होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है दिन में तो बिजली की भारी कटौती हो ही रही है और रात में कई बार ट्रिपिंग से हो रही है परेशानी।
अभिभावकों का कहना है कि जब से बिजली विभाग द्वारा बिल में छूट की योजना शुरू हुई है तब से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है बिजली विभाग बिल लेने के बाद उपभोक्ताओं के साथ दोहरा मापदंड अपना रहा है जो लोग बिल देने में असमर्थ है उनकी बिजली काटना और मुकदमा दर्ज कर वाह वाही लूटने में मस्त है। सरकार भले ही लाख दावे कर ले की गावों में बिजली 18 से 20 घंटे मिल रही है लेकिन धरातल पर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे है। बोर्ड की परीक्षाओं में सरकार छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए अतरिक्त बिजली की व्यस्था करती है लेकिन इस समय में तो पहले से भी कम बिजली की आपूर्ति हो रही है जिससे बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं के समक्ष कठिनाई हो रही है।
क्षेत्र वासियों का कहना है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं पर बिल वसूली का दबाव जैसे मुकदमा दर्ज करना कनेक्शन विच्छेदन कर वसूली तो कर ले रही है लेकिन अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं है।
अभिभावकों व क्षेत्र वासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बोर्ड की परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं के पढ़ाई में हो रही असुविधा को देखते हुए तत्काल बिजली कटौती बंद कर टाइम टेबल से बिजली आपूर्ति की मांग की है। सबसे बड़ी बात है कि इस विभाग में जो प्राय बेट कर्मचारी हैं वह लोग तो उपभोक्ताओं से ऐसे पेश आते हैं जैसे कि विभाग उनका खुद का हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



