स्कूल आने वाले बच्चों को जहरीले जन्तुओं से खतरा हो सकता है।
मीडियाकर्मी ने जव प्रधान से संपर्क करना चाह तो फोन रिसीव नहीं हुआ
जैतीपुर /शाहजहांपुर कुनिया धवला के प्राथमिक संविलियन विद्यालय कुनिया धवला बड़ी घास के कारण बच्चों को जहरीले जन्तुओं का खतरा हो सकता है। बच्चों के लिए विद्यालय खुलने में महज दो महीने पूर्ण हो गए लेकिन विद्यालय में अभी तक साफ सफाई नहीं कराई गई। परिसर में बड़ी बड़ी घास लगी है जिससे स्कूल आने वाले बच्चों को जहरीले जन्तुओं से खतरा हो सकता है। प्राथमिक संविलियन विद्यालय कुनिया धवला ब्लॉक जैतीपुर शाहजहांपुर में परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी हुई है। विद्यालय 17 जून से ही शिक्षकों के लिए खुल गया था। छोटे-छोटे बच्चे भी विद्यालय आने शुरू हो जाएंगे।

बच्चों के लिए विद्यालय खुलने से पहले ही विद्यालय की साफ सफाई का निर्देश दिया गया था। लेकिन यहां अभी तक साफ सफाई नहीं कराई गई है।गर्मी व बारिश होने से जहरीले सांप निकल रहे हैं। इससे जिले में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ी है। प्रतिदिन किसी न किसी गांव में सांप काटने की घटनाएं हो रही है। ऐसे में विद्यालय परिसर में लगी घास के बीच जहरीले जन्तुओं के छिपकर बैठने की संभावना हो सकती है। बच्चे विद्यालय आएंगे तो परिसर में खेलेंगे भी। ऐसे में बच्चों के लिए खतरा हो सकता है।अब सवाल यह है कि गांव में सफई कर्मचारी नहीं है तो क्यो विद्यालय की साफ सफाई नहीं होगी। क्या बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करना ठीक होगा। विभाग के उच्चाधिकारियों को इस ओर ध्यान देना जरूरी है।





Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



