अनूपपुर। जनजातीय कार्य विभाग के तत्वावधान में दिनांक 4/9/25 से 6/9/25 तक विभागीय राज्य स्तरीय फ़ुटबॉल बालक/बालिका 19 वर्ष का आयोजन अमलाई कालरी स्टेडियम में किया गया जिसमें विभिन्न जिलों के 109 खिलाड़ियों के साथ-साथ 29 महिला/पुरूष अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया,प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पवन उर्फ़ चीनी पार्षद वार्ड नंबर 7 नगर परिषद बरगबॉ/अमलाई उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटक के एरिया महामंत्री अमरजीत सिंह उर्फ़ गब्बर हॉकी संघ के सचिव कैलाश गैटिया ,साथ ही जिला अनूपपुर के हाकी/फुटबाल संघ के सचिव/सह सचिव जिला अनूपपुर के अलावा चारों क्षेत्रों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

मंच द्वारा विजेता/उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।और अतिथियों को प्रतियोगिता के प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।बालक वर्ग में विजेता टीम मेजबान पूर्व क्षेत्र उपविजेता दक्षिण क्षेत्र तृतीय स्थान पश्चिम क्षेत्र रहा और बालिका वर्ग में विजेता पूर्व क्षेत्र,और उपविजेता दक्षिण क्षेत्र रहा।इस प्रतियोगिता में चयनित 41 सदस्यीय दल दिनांक 8/9/25 से 12/9/25 तक सिरोंज जिला विदिशा में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी। समापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला क्रीड़ा अधिकारी खलील कुरेशी उपेंद्र मिश्रा, सलीम अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



