google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रकृति संरक्षण दिवस पर आईएमएस में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता



नोएडा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर आईएमएस लॉ कॉलेज  की नई पहल सोसायटी ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी की रक्षा: पर्यावरणीय परिवर्तन के लिए युवा विषय पर अपने रचनात्मकता की प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन, डीन प्रोफेसर (डॉ.) नीलम सक्सेना के साथ शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।



प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और इसका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, प्रदूषण और जैव विविधता में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। यह हम सभी के लिए चेतावनी है, ऐसे में युवा वर्ग की भूमिका अहम बन जाती है। हमें आशा है कि आज का युवा अपने विचार, ऊर्जा और नवाचार से इस दिशा में बदलाव ला सकते हैं।

प्रोफेसर (डॉ.) नीलम सक्सेना ने छात्रों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर अत्यंत गर्व होता है कि आप सभी ने “पृथ्वी की रक्षा: पर्यावरणीय परिवर्तन के लिए युवा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय दिया। आपकी कलात्मक अभिव्यक्ति न केवल आपकी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि यह बताती है कि आप पर्यावरण की रक्षा को लेकर कितनी सजग और संकल्पित हैं।

वहीं कार्यक्रम की संयोजक प्रो.कायनात अली ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धा में लॉ, आईटी एवं जनसंचार के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मोहिनी जयसिंह को प्रथम रोनक.को द्वितीय एवं निखिल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों आग्रह करते हुए कहा कि आप प्रकृति के संरक्षक बनें, केवल दिन विशेष नहीं, बल्कि प्रतिदिन के छोटे-छोटे प्रयासों हम सकारात्मकता बदलाव ला सकते हैं। आज के कार्यक्रम के दौरान छात्रों से जल की बचत, पौधरोपण, प्लास्टिक का बहिष्कार एवं ऊर्जा की बचत की शपथ दिलायी गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)