अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर झारखंड 01 फरवरी 2026:क्षत्रिय करणी सेना द्वारा संगठन विस्तार की कड़ी में रविवार को गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष पद पर प्रमोद सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। यह निर्णय संगठन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से लिया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश सचिव कमलेश सिंह ने औपचारिक रूप से इसकी घोषणा करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद सिंह को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रमोद सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गोविंदपुर क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
प्रदेश सचिव कमलेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना समाजहित, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना ही इसका उद्देश्य है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। मौके पर मौजूद चन्द्रशेखर सिंह, बलराम सिंह,राधेशयाम सिंह,संजय सिंह,उदय सिंह,मनोज सिंह,अशोक सिंह,शंभु सिंह,कृष्णा सिंह,पवन सिंह,भानु सिंह,आशुतोष सिंह व अन्य मौजूद थे ।



