जटाशंकर पांडे ने उनके विचारों को बताया प्रासंगिक
दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ :-लुपुंगडीह, चांडिल स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जटाशंकर पांडे जी ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और नैतिकता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गांधी जी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और मानवता की सेवा को समर्पित रहा।
उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा के बल पर न केवल भारत को आज़ादी दिलाई, बल्कि पूरे विश्व को शांति और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाया।
डॉ. पांडे जी ने कहा कि आज के युवाओं को गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण, एडवोकेट निखिल कुमार, प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश महतो, शुभम साहू, पवन महतो, भगत लाल तेली, शशि प्रकाश महतो,संजीत महतो,अजय मंडल,गौरव महतो, कृष्णा पद महतो,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



