सुभाष जी दैनिक समाज जागरण सहरसा
सहरसा सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र के बसनही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक प्राथमिकी अभियुक्त को दो पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बावत बसनही थाना अध्यक्ष संतोष निराला ने बताया कि गुरुवार दिवा गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बसनही थाना कांड संख्या 188/24 के प्राथमिकी अभियुक्त रजनीश कुमार पिता मनोज पोद्दार घर मंगवार थाना बसनही जिला सहरसा को 02 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



