समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
अखिल भारतीय मनीषी परिषद के तत्वावधान में,भगवान परशुराम की जयंती की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल दिन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरूणा तट, रामेश्वर में भव्य दीपोत्सव एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष वाराणसी,अखिल भारतीय मनीषी परिषद कपिलनारायन पांडेय नीरज चौबे ‘सोनू’ महानगर अध्यक्ष वाराणसी के अनुसार भगवान परशुराम की जयंती के पूर्व संध्या पर सर्व धर्म मुश्लिम,ईसाई ,सिख ,दलित व ब्राह्मण धर्मगुरु एक साथ दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद संगोष्ठी में सर्व धर्म समभाव ,भगवान परशुराम के आदर्श पर चर्चा होगी। माँ आदिगंगा वरुणा नदी को बचाने का एक साथ संकल्प लेंगे। जिसमें हर जाति ,धर्म ,सम्प्रदाय व वर्ग के लोग मिलकर दीप जलाएंगे।
उक्त की जानकारी कोइरीपुर स्थित चिक्कन पहलवान के पुत्र कपिलनारायन पांडेय के आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य अन्नू तिवारी,दिनेश दुबे व द्वय नेताओ ने दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



