google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुप्त नवरात्र पर्व में धर्मनगरी मल्हार के माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर मे सहस्त्र चंडी महायज्ञ व पाठ,,,यज्ञ स्थल की तैयारी पूर्ण

नगर में पहली बार हो रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ को लेकर नगर व आसपास गावों के लोगों मे उत्साह

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख, हरिशंकर पांडेय

मल्हार। गुप्त नवरात्र पर्व में धर्मनगरी मल्हार के माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में होने वाले सहस्त्र चंडी महायज्ञ व पाठ के लिए स्थाई यज्ञ स्थल तैयार हो गया है। 19 से 27 जून तक होने वाले महायज्ञ के लिए ट्रस्ट के देखरेख में तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजन कर्ता व यज्ञ के मुख्य यजमान रायपुर के मनीष सुल्तानिया व मल्हार के रविन्द्र वैष्णव आचार्य पंडितों की व्यवस्था व यज्ञ के दौरान लगने वाले आवश्यक सामानों को जुटाने में लगे है। नगर में पहली बार हो रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ को लेकर नगर व आसपास गावो के लोग भी उत्साहित है कि इस भव्य यज्ञ में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यज्ञ के आचार्य पण्डित किशोर शरण पाठक ने कहा कि गुप्त नवरात्र के सुअवसर में होने वाले इस महायज्ञ में 71 विद्वान पण्डित वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि यह महज संयोग है कि यज्ञ स्थल के पास ही पवित्र श्रीकृष्ण वट है इसलिए यह यज्ञ बहुत ही फलदाई होगा क्योंकि वटवृक्ष में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण विराजमान रहते है। 19 जून को पातालेश्वर मन्दिर परिसर से भव्य शोभायात्रा एक सौ एक महिलाओ व युवतियों के साथ निकलेगी जो पवित्र खैया सरोवर में कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए रवाना होगी। इस शोभायात्रा की अगुवाई ग्रामीण इलाके की परम्परागत कर्मा दल नाचते गाते करेंगे। 26 जून को महाष्टमी के अवसर पर हवन व यज्ञ के अनुष्ठान होंगे व 27 जून को नवमी के दिन कन्या, ब्राम्हण भोज सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान के साथ महाभण्डारा लगेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)