google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा में श्री महावीर शोभायात्रा की तैयारियां तेज, नगर हुआ भगवामय

ब्यूरो चीफ सोनभद्र, समाज जागरण

सोनभद्र। अनपरा कालोनी में आगामी 10 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य श्री महावीर शोभायात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है क्षेत्रीय समिति अनपरा कालोनी की टीम के द्वारा पुरे कालोनी मे भगवा रंग पतंगी व झंडे लगाए जा रहे हैँ समिति के अध्यक्ष सुजीत सोनी एवं सचिव प्रशांत उपाध्याय ने टोली बनाकर इस कार्य को सुचारु रूप से कराने मे दिन रात लगे हुए हैँ

समिति के द्वारा लगभग 300 झंडे कालोनी वासियों मे बाँटे जायेंगे जिन्हे वे अपने अपने घरों मे लगाएंगे शिव मंदिर अनपरा कालोनी मे प्रातः 09:00 बजे 10 तारीख विधि पूर्वक हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात् शोभायात्रा भ्रमण पर निकलेगी और बाजार मे जाकर केंद्रीय टीम मे मिल जाएगी ।

शोभायात्रा को सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने मे झांकी, यात्रा मे शामिल भक्तों के लिए शरबत पानी की भी समुचित व्यवस्था की गयी है अनपरा कालोनी की क्षेत्रीय समिति से संरक्षक विष्णु देव झा एवं विकास जायसवाल तथा समिति के पदाधिकारी मिथलेश राय, मनीष मिश्रा, धीरेंद्र चौबे विवेक सिंह, पंकज केसरी, सुरेश कुमार प्रजापति, डी. एन. द्विवेदी, अविनाश सिंह, सुभाष कुमार, इंद्रदेव, यश जायसवाल, दिनेश सिंह, कुशाग्र मिश्रा, बिंदेश सिंह, भैया विवेक सिंह, ऋषिकेश द्विवेदी, गौरव कालरा, अमरकांत तिवारी, ज्ञानेंद्र पटेल, विजय चौरसिया इत्यादि उपस्थित रहे यह शोभायात्रा अनपरा कालोनी की एकता और भक्ति का प्रतीक है। इस वर्ष भी इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी समिति संकल्पित है


समस्त महावीर शोभायात्रा समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)