google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियां तेज, मेड़र माई मंदिर परिसर में हुई बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

सोनभद्र। जनपद के चोपन ग्राम पंचायत स्थित मेड़र माई परिसर में आयोजित होने वाले विश्व कल्याण महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया और दो तरफा रास्ते को लेकर एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि सभी तैयारियां सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

कार्यक्रम आयोजक शिवकुमार निषाद ‘पहाड़ी बाबा’ ने सभी उपस्थित सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और विश्व कल्याण का संदेश देने का माध्यम भी बनेगा।


बैठक में विश्व हिंदू महासंघ (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं आयोजन के संरक्षक नागेश्वर प्रसाद गोंड, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष साहनी, अजय साहनी, राजकुमार साहनी और विश्व हिंदू महासंघ चोपन के नगर अध्यक्ष संदीप चौरसिया सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महायज्ञ एवं श्रीरामचरित कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इनमें पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था शामिल थी।

सभी सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और आयोजन को भव्य, अनुशासित तथा जनकल्याणकारी बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर निर्धारित समय के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का संकल्प लिया। समिति ने क्षेत्रवासियों से भी इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)