google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्वकर्मा पूजा की तैयारी चरम पर जादूगोड़ा मोड में बाजारों में चहल-पहल

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 16 सितंबर 2025:–जादूगोड़ा में और आसपास के इलाकों में शिल्पकारों के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है जादूगोड़ा, यूसीआईएल कंपनी मुख्य बाजारों अस्पताल चौक एवं रोड समेत कई गैराजों और दुकानों में प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जगह-जगह पंडाल सजाए जा रहे हैं, विद्युत व पुष्प सज्जा की जा रही है।

यंत्र, कंप्यूटर, जनरेटर और हार्डवेयर की दुकानों में भी तैयारी तेज है। जहां प्रतिमा नहीं होगी, वहां फोटो व तैलचित्र से ही पूजा की जाएगी। 17 सितंबर को लोग पूरे श्रद्धा भाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा की दुकानों फल की दुकानों में भीड़ काफी देखने को मिल रही है। मूर्ति निर्माण अंतिम चरण में काफी तेजी से प्रतिमा की रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। श्रद्धालु पूरी तरह से बने हुए प्रतिमा को टेंपो, ट्रक, ट्रैक्टरों में लेकर जा रहे हैं। जादूगोड़ा में इस बार विश्वकर्मा पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यहां क्षेत्र के सारे वॉशिंग सेंटर पूरे गाड़ी वाहनों से भरे पड़े हुए हैं। जादूगोड़ा मोड चौक का मुख्य बाजार भी धार्मिक रंग में रंग चुका है। छोटे-बड़े उद्योगों, वर्कशॉप और गैराजों से लेकर कार्यालयों और बाजारों तक जगह-जगह साफ सफाई सजावट का कार्य चल रहा है। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ है। दुकानदार पूजा के सामान की दुकानें सजाकर स्तिथि बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि जादूगोड़ा का पूरा बाजार में चहल-पहल बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)