*हरहुआ के विश्वकर्मा मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी विश्व के लोकप्रिय नेता, काशी के सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को पूरे देश में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप मे मनाया जा रहा हैं।इसी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अजगरा विधानसभा के हरहुआ मंडल के शक्ति केंद्र हरहुआ स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाजनो ने झाड़ू उठा मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया।अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक कार्यक्रम नही बल्कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ्य रखने की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प हैं।उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाएं।
इस दौरान अवधेश सिंह ‘सारथी’, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार,अरुणेंद्र , प्रमोद पांडेय, प्रदीप सिंह, अनिल पांडेय, मनोज पटेल, आदर्श सिंह, चंदन पाल, सौरभ त्रिपाठी, विशाल सिंह, अमित पांडेय, प्रिया सिंह, सर्वजीत यादव, जितेंद पांडेय, गोपाल विश्वकर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



