google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत औरां में शारदा सहायक नहर पर पुलिया बनाने के लिए ग्रामीणों ने उठाई आवाज

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत औरां में शारदा सहायक नहर के बाबतपुर रजवाहा पर ग्रामीणों द्वारा पुलिया बनाने के लिए शासन प्रशासन से मांग की।


ग्रामप्रधान विद्योत्मा देवी के अनुसार इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय को कई बार पुलिया बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। विभाग के द्वारा सर्वे का कार्य कराया गया ,लेकिन उक्त स्थान पर पुलिया नहीं बना। जबकिग्रामीणों के लिए पुलिया जनहित में बनाना अति आवश्यक है क्योंकि ग्राम पंचायत औरां के साथ ही साथ शिवरामपुर ,कुरौली, अटेसुआं, काकलपुर , डिहवा, आयर, चंदापुर गांवों के ग्रामीण औरा स्थित डीह बाबा मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए आते जाते हैं। वहीं नहर पार किसानों को अपने खेत में आना जाना होता है जिसके लिए तीन किमी चक्कर काटकर ग्रामीण आते जाते हैं।
प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने ग्रामीणों की जरूरत को लेकर प्रार्थना पत्र सचिव व विधायक अजगरा त्रिभुवन राम को प्रेषित कर नहर पर पुलिया बनाने की मांग की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)