दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद के सौजन्य से दो दिवसीय गजना महोत्सव की तैयारी को लेकर गजना धाम मंदिर परिसर में उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण सिंह ने किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 8.5.26 और 9.5.2026 को महोत्सव मनाया जाएगा।
दिनांक 8.5.26 को मुख्य कलाकार हिंदी बॉलीवुड के चर्चित लोक प्रिय गाइका भाभ्या पंडित के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।साथ में विद्यालय के छात्र/छत्राओ द्वारा पेंटिग,मेहदी,रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजित किया जाना है।वहीं दूसरे दिन दिनांक 9.5.2026 को क्षेत्रीय कलाकार के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संगीत प्रस्तुति और कबड्डी सीनियर और जूनियर वर्ग साथ में एवं कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाना है।
बीडीओ ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है।बैठक में गजना धाम न्यास समिति के अध्यक्ष महंत अवध बिहारी दास ,जिला पार्षद हरी राम,मुखिया जयप्रकाश सिंह, पीओ मनरेगा कुमार नीरज,बीपीएम नवचंद्र गहरवार, बीईओ राजनरायण राय , एस आई टंडवा अभिषेक कुमार, भृगुनाथ सिंह,अरुण कुमार मेहता,राजेश कुमार सिंह,इंदल कुमार सिंह,धनंजय कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



