आदित्यपुर (सरायकेला)।
भारतीय क्रांतिकारी मज़दूर संघ (BKMS) मज़दूर वर्ग को संगठित करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। BKMS संगठन के अध्यक्ष अजय महतो के नेतृत्व में संघ को मज़बूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मज़दूर नेता संजय गोराई ने बताया कि जल्द ही कोल्हान क्षेत्र, विशेषकर सरायकेला ज़िले के आदित्यपुर क्षेत्र में मज़दूरों को अधिक से अधिक संख्या में BKMS से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि संघ मज़दूरों की समस्याओं को लेकर उनकी आवाज़ बुलंद करेगा। साथ ही प्रत्येक मज़दूर को संगठन से जोड़ते हुए सदस्यता रसीद जारी की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य है मज़दूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मज़बूत मज़दूर एकता का निर्माण करना।
संजय गोराई ने अपील की है कि सभी मज़दूर संगठन से जुड़कर अपने हक़ और सम्मान की लड़ाई को और सशक्त बनाएं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



