पूर्वी सिंहभूम सोहदा पंचायत के दूध गुड़ी गांव में धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएँ सामने आई हैं। लगभग 26 लाख रुपये की लागत से बना यह भवन शुरुआती दिनों में ही खामियों से जूझ रहा है। भवन की दीवारों में दरारें, पानी का रिसाव, अधूरे शौचालय और पाइपलाइन की कमी जैसी गंभीर समस्याएँ उजागर हुई हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया, और बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया गया। इससे नाराज़ होकर ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
मामले की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद सूरज मंडल ने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की खराब गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की और दोषी ठेकेदार पर तत्काल कार्रवाई की माँग की।
ग्रामीणों की प्रमुख माँगें
दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई
भवन की गुणवत्ता सुधार और मरम्मत का त्वरित कार्य
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना
ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी माँगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



