google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीण वनवासी 48 महिलाओं को बांटा गया प्रेशर कुकर

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। गॉस्पर एंपावर फाउंडेशन मुर्दहा के तत्वावधान मे संस्था द्वारा मुख्य अतिथि हरहुआ खण्ड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा की उपस्थिति में 48 ग्रामीण वनवासी महिलाओं को प्रेशर कुकर वितरित किया गया।
संस्था का सोच उज्ज्वला गैस सरकार मदद कर ही रही है गैस सिलेंडर के साथ साथ कम समय में खाना पकाने और ईंधन की बचत करने के लिए एक छोटी सी पहल की शुरुआत की गई।


कुकर पाकर महिलाएं काफ़ी खुश हुई महिलाओं का कहना था अभी हमारे घर में चावल दाल बटलोही में ही बनता हैं, प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना हमारे लिए बहुत ही अच्छा है। आज गैस सिलेंडर की समस्या को देखते हुए हमारे लिए इसका मिलना बहुत ही लाभदायक हुआ है।


मुख्य अतिथि ने कहा संस्था गरीबो के हित में हमेशा तत्पर रहती है जहां तक संभव होगा हमारे द्वारा भी इस तरफ के कार्यों में पूरा सहयोग किया जाएगा।


इस कार्य को तत्परता से करने में संस्था से अभिषेक मिश्रा, जड़ावती देवी, अंजू देवी, सीमा सिंह, अतुल यादव एवं अन्य साथियों का सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)