google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सीएसआईआर-यूजीसी नेट में 71वीं रैंक, ग्रामीण प्रतिभा बने मिसाल

समाज जागरण

मीरजापुर /लालगंज क्षेत्र के दुबार कला लोलइपट्टी निवासी शिवसागर दुबे ने संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा का परचम लहराया है। उनकी सफलता ने गांव के छात्र-छात्राओं में उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रति नया आत्मविश्वास जगाया है।
शिवसागर दुबे ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की पढ़ाई की।

वर्तमान में वे पीएचडी कर रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।स्थानीय लोगों में इस सफलता को लेकर उत्साह है। शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र गिरी, महेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, जनक अग्रहरि और रामजी सिंह ने इसे गांव के विद्यार्थियों के लिए प्रेरक बताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)