मध्य प्रदेश जिला–शहडोल तहसील–बुढ़ार
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में हिंदी विषय व्याख्याता पद पर पदस्थ श्रीमती आफरीन अख्तर
आफरीन अख्तर ने इस वर्ष 2025–26 को यूजीसी नेट एनटीए असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता परीक्षा विषय हिंदी से उत्तीर्ण की है, उनकी इस सफलता पर उन्हें अशेष शुभकामनाएँ….
आफरीन अख्तर ने इससे पूर्व 2019 में नेट 2022 में जेआरएफ (विषय–हिंदी) से पास किया है, एमपी सेट, सीजी सेट, सीजी टेट, एमपी टेट जैसे अन्य एग्जाम भी क्लियर किए हैं। वार्ड नंबर 18 धनपुरी जिला शहडोल में निवासरत आफ़रीन वर्तमान में धनपुरी बॉयज स्कूल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, साथ ही इन्होंने नवोदय विद्यालय जो कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित पीजीटी एग्जाम भी क्लियर किया है और 2022 की एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर के एग्जाम की लिखित परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुँची हैं, इन्होंने लगभग सात–आठ सालों की लंबी अवधि तक मेहनत करके नेट जेआरएफ हिंदी के लिए एक बुक भी लिखी है जो इस दिशा में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अति उपयोगी व रामबाण पुस्तक है अतः आप भी इस पुस्तक को अपने अध्ययन में जरूर शामिल कीजिए और सफल होकर अपने क्षेत्र, घर परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर दीजिए।
आफ़रीन अख्तर का कहना है कि सफलता प्राप्त करने का एक ही मार्ग है निरंतरता अपने लक्ष्य के प्रति। आप पढ़ाई को अपनी आदत बनाएँ और लगातार मेहनत करते रहिए सफलता ज़रूर मिलेगी। घर के काम हाउसवाइफ होना समय का न मिल पाना यह सारे बहाने हैं कुछ अलग न करने के। हाँ! स्वास्थ्य का सही न होना सफलता में बहुत बड़ी रूकावट या बड़ा हो सकती है पर उसे भी आप अपनी इच्छा शक्ति से जीत सकते हैं।
महिलाओं व लड़कियों के लिए खास संदेश:—
आजकल महिलाओं का आत्मनिर्भर होना ठीक उतना ही ज़रूरी है जैसे मछली के लिए पानी। आप घर–गृहस्थी के साथ बाहर की ज़िम्मेदारियाँ भी निभाना सीखें। कुछ आर्थिक जिम्मेदारियां स्वयं भी उठाइए। आप सक्षम होंगे तभी किसी और का सहारा बन सकेंगे। कोई लक्ष्य मुकाम हासिल कीजिए और अपने घर परिवार, माता-पिता, पति को गौरवान्वित मेहसूस करने का अवसर दें। अपना अस्तित्व बनाएँ और कहीं ना कहीं स्वयं को स्थापित करें।
मेरी सफलता का सारा श्रेय मेरे पति –‘शहरयार रज़ा खान’ को जाता है, जिन्होंने मुश्किल वक्त में भी मुझे टूटने नहीं दिया।



