google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनता मानगोवासी होने पर गर्व करेंगे, निरंतर विकास के लिए मेरा साथ दें : सुधा गुप्ता

मानगो में सुधा गुप्ता ने चलाया जनसंपर्क अभियान, जनता का जबरदस्त रुझान

दैनिक समाज जागरण 11.02.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर : मानगो में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने अपील की है कि जनता निरंतर विकास के लिए उनको वोट करें ताकि हर व्यक्ति मानगोवासी होने पर गर्व कर सके. पानी, बिजली, सड़क, साफ सफाई और जाममुक्त मानगो बनाने के लिए लोग उनको वोट करें. पहले जिस तरह से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विकास किया, उसी तरह एक बार फिर से मेयर का पद पर सुधा गुप्ता को जीताकर विकास के स्पीड को फिर से तेज करने के लिए चुनाव में जिताये. यह अपील सुधा गुप्ता ने बुधवार को मानगो क्षेत्र में किये गये पदयात्रा के दौरान की. सुधा गुप्ता के साथ काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष भी थे. इन लोगों ने सुधा गुप्ता को आर्शीवाद दिया. मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने बुधवार को व्यापक पदयात्रा किया. डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन और वोट करने की अपील की.

सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा के क्रम में मानगो के शांतिनगर, लक्ष्मण नगर, गौड़ बस्ती, कृष्णा नगर, शंकोसाई रोड नंबर 1, रामनगर, सुभाष कॉलोनी सहित विभिन्न बस्तियों में गयी, जहां लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला. स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को वोट देने का आश्वासन दिया. जिस जिस क्षेत्र से पदयात्रा गुजरी, वहां बस्तीवासियों ने एकजुट होकर समर्थन जताया. सुधा गुप्ता ने बस्तीवासियों से अपील की कि 23 फरवरी को अपने अपने घरों से निकलकर कारपेट के निशान क्रम संख्या 11 नंबर पर वोट डाल कर उनको विजयी बनाएं. पदयात्रा में मानगो क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)