निजी स्कूलों की लूट पर लोकसभा में हंगामा: किताब-ड्रेस खरीद में दबाव, शिकायत पोर्टल की मांग

स्कूलों की जबरन किताब-ड्रेस बिक्री पर लोकसभा में आवाज, सरकार से कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। लोकसभा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद हुई है। सांसद इकरा हसन ने सदन में अभिभावकों से जुड़ी इस गंभीर समस्या को उठाते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की।

किताबों और ड्रेस पर मनमानी का आरोप
सांसद इकरा हसन ने कहा कि कई निजी स्कूल अभिभावकों को एक ही निर्धारित दुकानदार से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है और उन्हें महंगी खरीदारी के लिए मजबूर होना पड़ता है।

शिकायत के लिए समर्पित पोर्टल की मांग
उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए एक समर्पित शिकायत पोर्टल शुरू करने की मांग की, ताकि अभिभावक आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और इस प्रकार की मनमानी पर रोक लगाई जा सके।

अभिभावकों को राहत देने की पहल
सांसद ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी पर नियंत्रण लगेगा, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सकेगी।

इस मुद्दे के उठने के बाद आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में नियमन और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है। क्योंकि सवाल हर उस अभिभावक के मन की है जो जानकर भी स्कूलों के लूट के सामने बेवसी महसूस करते है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)