आर जे एम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिन्हा बीरपुर कॉलेज के बने प्रधानाचार्य, हुआ ट्रांसफर
सहरसा/डा. रूद्र किंकर वर्मा।
बीएनएमयू मधेपुरा की अंगीभूत ईकाई आरजेएम कॉलेज सहरसा के प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में प्रो. उषा सिन्हा ने गुरुवार को योगदान लिया। बीएनएमयू के निर्देश पर उषा सिंहा का मनोनयन आरजेएम कॉलेज किया गया। जवकि आरजेएम के प्रधानाचार्य प्रो. राजीव सिंहा का स्थानांतरण एलएनएमएएस कॉलेज वीरपुर कर दिया गया है। उषा सिंहा ने योगदान के वाद बताया कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को बेहतर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और सबल बनाने के लिए कोकेरिकुलर एक्टिविटी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। योगदान के बाद उन्होंने सभी शिक्षक और कर्मचारियों से मुलाकात कर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करने की बात कही। उन्होंने छात्राओं से भी नियमित क्लास में उपस्थित रहकर पढ़ाई करने की बात कही। प्रो सिंहा ने कुलपति प्रो. डा. वीएस झा, कुलसचिव प्रो. डा. मिहिर कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मौक पर डॉ. राणा सुनील कुमार सिंह, वर्सर डॉ. प्रत्यक्षा राज, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. पूजा, डॉ. अभय कुमार, डॉ. निलेंदू पांडेय, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मृगेंद्र, डॉ. संगीता, डॉ. संजय कुमार परमार सहित अन्य मौजूद थे। निवर्तमान प्रधानाचार्य प्रो, राजीव सिंहा ने प्रो. उषा सिंहा का स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने नये प्रधानाचार्य का स्वागत किया। प्रो. उषा सिंहा इससे पहलें बीएनएमयू नॉर्थ कैंपस स्थित हिन्दी विभाग में कार्यरत थी। वे हिन्दी विभाग की अध्यक्ष और मानविकी संकाय की अध्यक्ष का पद निर्वहन कर चुकी हैं। प्रो. उषा हिन्दी की प्राध्यापिका के रूप में लोकप्रिय हैं। उन्होंने शैक्षणिक टूर के रूप में भूटान, मॉरिसस, इंडोनेशिया सहित कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं। प्रो.सिंहा कई पुस्तकों की रचना की है। उनके मनोनयन पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



