दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 12 जून 2024 नवीनगर थाना क्षेत्र से अवैध बालू के कारोबार में लगे एक ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस क्षेत्र मे अवैध बालू के कारोबार की गुप्त सूचना के आधार पर एस आई बबलू साह एवम सशस्त्र बल ने धावा बोलकर थाना क्षेत्र के बशहा गांव की और जाने वाली मुख्य सड़क के समीप से एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर जो बालू गिराकर भाग रहा था उसे पकड़कर जप्त कर लिया।वही मौके से चालक गणेश कुमार पिता प्रवेश सिंह ग्राम नाऊर थाना नबीनगर नगर जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में खनन विभाग को सूचना करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



