दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 10 दिसम्बर 2024 मंगलवार को नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा बाजार में मानव श्रृंखला बनाकर सरस्वती शिशु मंदिर टंडवा के छात्र छात्राओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का शांतिपूर्ण विरोध किया। मौके पर प्रधानाचार्य अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि बांग्लादेश मे आज हिन्दू सुरक्षित नहीं है।हिंदुओं पर वहां के नागरिको और सुरक्षाबलों द्वारा अत्याचार किया जा रहा है, उनके मंदिरों को तोड़ा और जलाया जा रहा है।जबकि वहां की सरकार मौन होकर चुपचाप अत्याचारियों को बढ़ावा दे रही है।प्रधानाचार्य ने मौके पर कहा कि आज सरस्वती शिशु मंदिर परिवार टंडवा बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के प्रति अपना नैतिक समर्थन देते हुए भारत सरकार से मांग करती है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हितों को देखते हुए आवश्यक नैतिक हस्तक्षेप करे। मौके पर शिशु मंदिर के शिक्षक रेणु देवी,अनील कुमार,अजय कुमार सिंह,मनोज कुमार, बिनोद प्रसाद मेहता,काजल कुमारी,रणजीत कुमार, रंजीत कुमार, काजल कुमारी, मनोरमा देवी सहित अन्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



