
दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान
रामपुर मथुरा सीतापुर
जनपद सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला भगवतीपुर चौराहे पर डॉ सुमन पत्नी कमल सिंह निवासी ग्राम भयापुर कोडरी की रहने वाली बताई जा रही है और इस महिला डॉक्टर सुमन के द्वारा भगवतीपुर चौराहे पर प्राइवेट क्लीनिक खोलकर प्रसव कराया जा रहा था जो कि मरीज का नाम अंजलि पत्नी राजेश निवासी ग्राम छितौनी बताया जा रहा है वहीं पर गुप्त सूत्रों के द्वारा प्रसव करा रही डॉक्टर सुमन की शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा को अवगत कराई गई तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा की स्वास्थ्य टीम ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से आनन-फानन में डॉक्टर सुमन की क्लीनिक पर छापा मार दिया और रंगे हाथों प्रसव कराते हुए पकड़ लिया तभी तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा स्वास्थ्य टीम के द्वारा लाया गया और प्रसव करा रही डॉक्टर सुमन को कड़ी चेतावनी स्वास्थ्य टीम के द्वारा दी गई
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



