google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोहनिया विधायक ने अपने जन्मदिन पर किया पौधारोपण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने अपने जन्मदिन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छ पर्यावरण हेतु संदेश दिया। रोहनिया विधायक ने कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए एवं शुद्ध वातावरण हेतु पेड़ पौधे का महत्वपूर्ण भूमिका होती है।पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटकर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया।इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह के साथ हार्दिक बधाई दिया और ईश्वर से दीर्घायु हेतु प्रार्थना की।

इसके साथ-साथ रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मिसिरपुर में अपनादल एस के चारों जोन के अध्यक्षों द्वारा विधायक डॉ सुनील पटेल को गदा भेट कर स्वागत करते हुए केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ नरेंद्र पटेल ,डॉ महेंद्र पटेल, अजीत पटेल, राकेश यादव, डॉ उमेश पटेल, मानस सिंह,गोविंद पटेल ,बसंत लाल पटेल ,राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल, डॉ सुनीता पटेल,ओम प्रकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनोद पटेल, श्याम बली पटेल, आदर्श पटेल,दिनेश पटेल,प्रेम पटेल,राम सकल मास्टर, राम सिंह पटेल इत्यादि पदाधिकारी गण शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)