(रघुनंदन पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)
जैतो,29 मई :देश के लगभग 800 जिलों में उपायुक्त के पद पर नियुक्त आईएएस अधिकारियों का फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा करवाए गए सर्वे में देश के 100 शीर्ष उपायुक्तों की सूची में पंजाब के 4 उपायुक्तों को शामिल किया गया है जिनमें हिमांशु अग्रवाल आईएएस (उपायुक्त पटियाला), कोमल मित्तल आईएएस (उपायुक्त एसएएस नगर मोहाली), आशिका जैन आईएएस (उपायुक्त होशियारपुर) एवं दीप शिखा शर्मा आईएएस (उपायुक्त फिरोजपुर) का नाम प्रमुख है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि देश भर के उपायुक्तों के करवाए गए सर्वे में विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट, मीडिया विश्लेषण के आधार पर सूची में शामिल किए गए उपायुक्तों द्वारा अपने जिलों में उत्कृष्ट कार्य से अलग पहचान बनाई गई है। सर्वे में उपायुक्तों की प्रशासनिक दक्षता, सुशासन, यातायात प्रबंधन, जनहित कार्य, संकट प्रबंधन, नवाचार जैसे 10 प्रमुख कार्य शामिल किए गए हैं।
संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि हिमांशु अग्रवाल आईएएस, कोमल मित्तल आईएएस एवं आशिका जैन के नाम देश के 100 शीर्ष उपायुक्तों की सूची में शामिल होने से अग्रवाल वैश्य समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने शीर्ष सूची में शामिल पंजाब के उपरोक्त उपायुक्तों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निकट समय में सूची में शामिल पंजाब के सभी उपायुक्तों को ‘ओपी जिंदल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
सिंगला ने बताया कि लुधियाना के उपायुक्त आईएएस हिमांशु जैन द्वारा पंजाब में बाढ़ के समय किए गए सफल प्रयास एवं लुधियाना में सभी निर्माण कार्य एवं उनके पास आने वाली शिकायतों का समय पर निदान करने पर संस्था द्वारा उन्हें ‘लाला टोडर मल अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज को ऐसे अधिकारियों पर सदैव गर्व करता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



