google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यूपी में आज उठेगा बवंडर! कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ओले गिरेंगे, 100 की स्पीड से चलेगी आंधी

लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

गुरुवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

इन 12 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का खतरा

आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

नोएडा से लखनऊ तक बारिश का अलर्ट

राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बागपत, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती और बाराबंकी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

किसानों के लिए बढ़ी चिंता

तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से घरों में सुरक्षित रहने, पेड़ों और कमजोर दीवारों से दूर रहने तथा बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से बचने की अपील की है।

UPWeather #WeatherAlert #UPRain #RainAlert #Thunderstorm #IMD #UPNews #BreakingNews #Lucknow #Noida #HeavyRain #OlaVrishti #UPMausam


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)